फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर। फसल की रखवाली करने खेत पर गए किसान का शव पेड़ से फंदे पर लटकता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव साथलपुर निवासी किसान लखपत सिंह (40) का परिवार रहता है। बुधवार की शाम गांव में ही विजय पुत्र रंजीत के बेटे का नामकरण का कार्यक्रम हुआ था। जिसमें लखपत सिंह की भी गए थे और डीजे पर डांस भी किया था। डीजे पर डांस करने के बाद खेत में खड़ी बाजरे की फसल की रखवाली करने के लिए चले गए थे। सुबह देर तक घर नहीं आने पर परिजन परेशान हो गए। परिजनों ने खेत पर जाकर तलाश किया। तभी गांव के ही निकट ढबारसी निवासी ऋषिपाल के खेत में बकायन के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी से लटकता हुआ किसान का शव मिला। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को नीचे उतारा गया। बताते हैं कि लखपत की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है और खेती बाड़ी करके अपने व अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। मृतक ने अपने पीछे पांच बच्चे छोड़े हैं। सीओ अjqण कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें