फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: किसानों ने बिजली और बीज बिल की प्रतियां जलाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। किसानों ने बिजली और बीज बिल की प्रतियां जलाकर आक्रोश जताया। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेतृत्व में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। साथ ही किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

दरियापुर बुजुर्ग गांव में सोमवार को संगठन की बैठक की गई। इसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विजयवीर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार का पारित बिजली बिल व बीज बिल किसानों, मजदूरों और मध्यम वर्ग के हितों पर सीधा हमला है। यह विधेयक बिजली उत्पादन, पारेषण और वितरण को निजी कंपनियों को सौंपेगा। इनके मुनाफे की गारंटी कानून में की जाएगी। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों ने बिजली बिल व बीज बिल की प्रतियां जलाकर आक्रोश प्रकट किया व विधेयक को वापस लेने की मांग उठाई। इस दौरान अमित चीमा, इकबाल सैफी, अहसान अली, कैलाश शर्मा, जयंत धारीवाल, तसलीम सैफी, कामिल चौधरी, करण सिंह जाटव, लोकेश प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें