फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सीआरपीएफ के डीआईजी ने जाना शहीद के परिवार का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैलसा। सीआरपीएफ के डीआईजी शहीद जवान ताराचंद के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जनपद के ग्राम मिलक भूड़ड़िया में सीआरपीएफ के जवान ताराचंद 2010 में बलिदान हो गए थे। अब घर में उनकी पत्नी और एक बेटा रहता है। बुधवार को उनके घर सीआरपीएफ केंद्र रामपुर से डीआईजी पहुंचे और परिवार का हाल-चाल जाना। उनकाे हर संभव मदद का आश्वासन दिलाया। जवान के परिजनों ने बताया कि हमारे यहां समय-समय पर अधिकारी आकर परिवार का हाल-चाल पूछते हैं और हर मदद के लिए तैयार रहते हैं। ताराचंद का बेटा अभी 13 साल का है। जब उसकी उम्र होंगी तो वह मृतक आश्रित कोटे से सीआरपीएफ में नौकरी करेगा। इस दौरान शहीद की पत्नी, बेटा, चौकी प्रभारी नन्हेड़ा अल्यारपुर अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। संवाद
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें