फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान का घर गिरा, मलबे में दबकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान का घर गिरा, मलबे में दबकर महिला की मौत
विज्ञापन

तेलीपुरा माफी गांव की घटना, लगातार बारिश के कारण कमजोर पड़ी मकान की दीवारें
अमरोहा। बारिश से तेलीपुरा माफी गांव में किसान संजय कुमार का घर गिर गया। मलबे के नीचे दबकर किसान की पत्नी गीता (45) की मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस ने पहुंचकर पड़ताल की।
अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के तेलीपुरा माफी गांव में किसान संजय कुमार के परिवार में पत्नी गीता के अलावा तीन बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा कविंद्र भी शादीशुदा है। घर में पशुओं को बांधने का भी स्थान बनाया हुआ है। चार मवेशी वहां बंधे थे। सोमवार की सुबह करीब छह बजे संजय कुमार की पत्नी गीता मवेशियों को बाहर बांधने के लिए खोल रही थीं तभी घर भरभरा कर गिर पड़ा। मलबे के नीचे गीता और मवेशी दब गए। मलबे को हटाकर गीता और मवेशियों को बाहर निकाला। घायलावस्था में गीता को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गीता ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि चार दिन से जारी बारिश में मकान की दीवारें कमजोर पड़ गई थीं जिससे हॉल गिर गया और हादसा हो गया।
एसओ बृजेश सिंह ने बताया कि परिजनों ने कानूनी कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया है।
भरभरा कर गिरा मकान, चार घायल
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर पैगंबरपुर में मुनन अली का मकान देर रात बारिश में भरभरा कर गिर गया, जिसमें मुनन अली, उनकी पत्नी जरीना, बेटी जायदा, धेवती आयत घायल हो गए। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर बाहर निकाला। सिर में गहरी चोट लगने से मुनन अली की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। मकान गिरने के कारण करीब तीन लाख का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बच गया बड़ा हादसा
बाबनपुरा निवासी अजब सिंह अपनी मां राम कली, पत्नी शुसमा, बेटी राशी, नेहा और बेटे शानू व निशान्त के साथ अपने बारामदे मे सो रहे थे। सोमवार की सुबह चार बजे जोर से आवाज के साथ घर का पिछला हिस्सा गिर गया। गनीमत रही कि परिजन कमरे में नहीं सो रहे थे। बरामदे में सोने से बड़ा हादसा होने से बच गया। मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करने वाले अजब सिंह के सामने घर बनाना कठिन काम हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें