फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य, जल्द बनवाएं किसान आईडी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। केंद्र और प्रदेश सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी गई है। किसान आईडी या गोल्डन कार्ड के रूप में जानी जाने वाली इस रजिस्ट्री में किसान की भूमि संबंधी पूरा विवरण दर्ज रहता है।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि डॉ. राम प्रवेश ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री से खाद वितरण, फसल बिक्री सत्यापन, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) जारी करने और प्राकृतिक आपदा क्षतिपूर्ति की प्रक्रिया आसान होगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि समेत अन्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी यह जरूरी है।
किसान जन सेवा केंद्र, लेखपाल, पंचायत सहायक या कृषि विभाग के कर्मचारियों के माध्यम से रजिस्ट्री करा सकते हैं। स्वयं मोबाइल से भी रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध है। इसके लिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर, आधार नंबर तथा खतौनी या गाटा संख्या जरूरी है।
विज्ञापन

जनपद में 1.79 लाख किसानों में से अब तक लगभग 1.55 लाख किसानों की रजिस्ट्री हो चुकी है, जो करीब 85 प्रतिशत है। अमरोहा जनपद इस मामले में प्रदेश में 18वें स्थान पर है। शेष किसानों की रजिस्ट्री के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें