फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आत्महत्या के इरादे से परिवार संग कलक्ट्रेट पहुंचा किसान

Tue, 15 Oct 2024 03:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। परिवार के लोगों द्वारा जमीन पर कब्जा करने से परेशान किसान परिवार संग आत्महत्या के इरादे से कलक्ट्रेट पहुंच गया। उसके हाथ में पेट्रोल से भरी बोतल देख पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। उन्होंने किसी तरह उससे बोतल छीनी और डीएम से मुलाकात कराई। हालांकि, बाद में डीएम ने शिकायत सुनते हुए तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिलाया।
विज्ञापन


सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव कनैटा की मंढैया निवासी विक्रम सिंह किसान है। विक्रम ने बताया कि पिता स्वर्गीय रामफल ने 15 साल पहले गांव निवासी एक व्यक्ति से जमीन की अदला-बदली की थी। जिसके तहत आबादी की पौना बीघा जमीन दो बीघा खेत के बदले में ली थी। उसी दौरान उसके पिता की मौत हो गई।

विक्रम सिंह ने जमीन के कुछ भाग में मकान बना लिया, बाकी हिस्सा खाली छोड़ रखा है। आरोप है कि परिवार के ही पिता-पुत्र बीती 13 मई को सुबह आठ बजे उसकी खाली जमीन में पहुंचे और जबरन नींव भरने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस को इस संबंध में सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद सीओ को भी प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन उसकी नहीं सुनी गई। आराेप है कि इस बीच पिता-पुत्र ने उसकी जमीन पर कब्जा करते हुए दीवार बना ली।
विज्ञापन


पीड़ित किसान सोमवार को पत्नी मंजू व बेटी और बेटी के साथ कलक्ट्रेट पहुंचा। उसके हाथ में पेट्रोल से भरी बोतल थी और छिड़क कर आत्महत्या करने की बात कही। इसकी भनक लगते ही वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने उससे पेट्रोल से भरी बोतल छीन ली। किसी तरह उसे शांत कराया और डीएम निधि गुप्ता से मुलाकात कराई। जिसके बाद उन्होंने उसकी बात सुनी और जांच कराते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिलाया। जिसके बाद वह लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें