फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: किसान की हत्या कर फंदे पर लटकाया शव

Wed, 05 Nov 2025 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। गांव लुहादी खादर गांव निवासी किसान इंदर सिंह (45) का शव कीकर के वन में पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला था। वह रविवार शाम खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे और गायब हो गए थे। उनके शरीर पर चोट के निशान हैं। मुंह से भी खून निकल रहा था। परिजन के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसान की गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई है। उधर, पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक गांव लुहारी खादर गांव किसान इंदर सिंह रविवार रात करीब आठ बजे घर से करीब 500 मीटर दूर खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे। वह वहां पर ट्यूबवेल के पास बने मचान पर सोते थे। सोमवार सुबह 10 बजे तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खेत पर पहुंचने पर उन्हें चारपाई पर इंदर सिंह का मोबाइल फोन मिला था। मोबाइल की टॉर्च जल रही थी। मोबाइल में समाचार भी चल रहे थे। कुछ ही दूरी पर उनकी बाइक भी खड़ी मिली थी।
परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन वह नहीं मिला। परिजनों ने थाने पहुंचकर मामले की सूचना दी थी। इसके बाद मंगलवार सुबह खेत के पास ही कीकर के वन में पेड़ से इंदर का शव लटका मिला। गले में प्लास्टिक की रस्सी बंधी थी। सूचना मिलते ही परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ दीप कुमार पंत पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और जांच की। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी साक्ष्य जुटाने की कोशिश की। परिजनों ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि हत्या कर इंदर के शव को घसीटते हुए कीकर वन में ले गए और पेड़ पर लटका दिया। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि किसान का शव फंदे पर लटका मिला है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

दो बेटियों की शादी करने की योजना बना रहे थे इंदर
इंदर की पत्नी हर प्यारी ने बताया कि इंदर दो बेटियों की शादी करने की योजना बना रहे थे। सोच रहे थे कि यदि पैसे की व्यवस्था नहीं हुई तो बेटियों की शादी के लिए जमीन भी बेचनी पड़ सकती है। इंदर पर सात संतान हैं जिसमें से दो पुत्र व पांच पुत्रियां हैं।

साझे में की गई प्लाटिंग को लेकर भी हो सकता है विवाद
इंदर की शादीशुदा बहन जोगवती ने बताया कि इंदर गांव के कुछ लोगों और पड़ोसी गांव के कुछ लोगों के साथ मिलकर बाईखेड़ा में प्लाट खरीदा था। उसी प्लाट को लेकर भी साझेदारों में विवाद की स्थिति थी। प्लाट के हिस्से के तीन लाख रुपये इंदर से मांगे जा रहे थे लेकिन इंदर पैसे देने में असमर्थता दिखा रहे थे।

जेब में मिली बाइक की चाॅबी और पांच बीड़ी
इंदर का शव पुलिस ने फंदे से उतारा और उसकी तलाशी ली तो जेब में बाइक की चॉबी और पांच बीडी मिलीं। इंदर बीड़ी पीने के शौकीन थे। वह बीड़ी का बंडल उनकी जेब में रहता था।

शरीर पर चोट के निशान कर रहे हत्या की ओर इशारा
इंदर के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शव की स्थिति को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि इंदर के साथ मारपीट भी की गई है। इंदर के पिता छुट्टन ने बताया कि इंदर के दांत पर चोट है। उसके बाएं पैर में भी चोट है। कमर पर चोट के निशान है। ऐसा लग रहा है कि जैसे उसे घसीटा गया हो क्योंकि पीठ के नीचे उसके पेंट में मिट्टी एवं कूड़ा मिला। जो घसीटने की वजह से ही वहां तक जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें