फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जिलाबदर किए गए किसान नेता दिग्विजय भाटी

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में हसनपुर पुलिस ने जिलाबदर किए गए भाकियू बीआर आंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सपा नेता दिग्विजय भाटी के मोहल्ले में डुगडुगी पिटवाकर पुलिस ने मुनादी कराई।
विज्ञापन

पुलिस ने स्थानीय लोगों को बताया कि संबंधित अपराधी को छह माह के लिए जनपद की सीमा से निष्कासित किया गया है। यदि वह इस अवधि में जिले की सीमा में दिखाई देता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताते हैं कि दिग्विजय भाटी मूल रूप से संभल के गांव चमरौआ के रहने वाले हैं। उन पर गुंडा एक्ट, पुलिस से उलझने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, कार से स्टंट करने समेत कई मामले पंजीकृत हैं।
सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने हसनपुर कस्बे के मोहल्ला होलीवाला कनेटा रोड पर पहुंचकर डुगडुगी के माध्यम से लोगों को जिलाबदर आदेश की जानकारी दी और आमजन से सहयोग की अपील की। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया दिग्विजय भाटी निवासी मोहल्ला होलीवाला, कनेटा रोड कस्बा एवं थाना हसनपुर को उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत छह माह के लिए जनपद अमरोहा से जिलाबदर किया गया है। आदेश की जानकारी सार्वजनिक करने के उद्देश्य से उसके मोहल्ले में मुनादी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें