फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: करंट की चपेट में आकर किसान की मौत

Mon, 09 Mar 2026 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगावां सादात। क्षेत्र के गांव सिरसा जट में खेत पर गेहूं की फसल की सिंचाई करते समय किसान सत्यपाल सिंह (42) की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मृतक सत्यपाल सिंह गांव में रहने वाले सरजीत सिंह के बेटे थे। परिजनों के मुताबिक रविवार को सत्यपाल सिंह अपने खेत में गेहूं की फसल की सिंचाई करने गए थे। इसी दौरान खेत के पास से गुजर रहे बिजली के तार दूसरे खेत की ओर जा रहे थे। खेत में काम करते समय उन्हें जमीन पर पड़ा बिजली का तार दिखाई नहीं दिया और जैसे ही उनका पैर तार पर पड़ा, वह करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। किसान की मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। सत्यपाल सिंह ने अपने पीछे पत्नी और छह बच्चों को छोड़ा है। उनके बच्चों के नाम पिंस, दिव्यांसी, राजा, डेविड, आदित्य और यशवी हैं। पत्नी पुष्पा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के संबंध में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। शाम को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें