फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर रोडवेज ने ट्रैक्टर-ट्राली को मारी टक्कर, किसान की मौत, भाई गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। शुगर मिल में गन्ना डालकर घर लौट रहे ट्रैक्टर-ट्राली को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौके पर मौत हो गई जबकि उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे स्थित निलीखेड़ी गांव के पास हुआ। क्षेत्र के गांव हटव्वा में स्व. मल्लू खान का परिवार रहता है। उनके बेटे नाजिम और कासिम दोनों किसान हैं। मंगलवार को दोनों भाई ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना लेकर मुरादाबाद के अगवानपुर स्थित राणा शुगर मिल गए थे। आधी रात को दोनों भाई घर वापस लौट रहे थे। अभी उनकी ट्रैक्टर-टाली डिडौली क्षेत्र में हाईवे स्थित निलीखेड़ी में फ्लाई ओवर के पास पहुंची थी। तभी पीछे से आ रही हरदोई डिपो की रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। धमाकेदार टक्कर के बाद ट्रैक्टर ट्राली हाईवे किनारे नाले में जाकर फंस गई जबकि ट्रैक्टर पर बैठे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में नाजिम की मौके पर ही मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुुंच गई और जांच पड़ताल की।
आरोपी बस चालक रोडवेज को छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने सभी सवारियों को दूसरी बस में बैठा कर गंतव्य को रवाना किया। जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर बस नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें