फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में किसान की मौत, प्रधान घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (रामपुर)। रहरा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गांव पिपलोती खुर्द के प्रधान और उनके साथी घायल हो गए। उपचार के लिए ले जाते समय साथी की मौत हो गई। प्रधान के साथी खेती किसानी करते थे। प्रधान को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बताते हैं कि ब्लॉक क्षेत्र के गांव के पिपलौती खुर्द निवासी नवनिर्वाचित प्रधान जितेंद्र सैनी गुरुवार को गांव के ही अपने साथी 40 वर्षीय अलाउद्दीन के साथ गंगेश्वरी ब्लॉक में प्रधान संघ के चुनाव शामिल होने गए थे। वहां से बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव आ रहे थे। रहरा हसनपुर मार्ग पर गांव हाकमपुर के नजदीक सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। जिसमें दोनों घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। रास्ते में ही अलाउद्दीन की मौत हो गई। अलाउद्दीन किसान है। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। अलाउद्दीन ने अपने पीछे तीन पुत्री व एक पुत्र को छोड़ा है। बिना किसी कार्रवाई के ही शव को सुपुर्द ए खाक करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें