आदमपुर। घर के सामने डंपर ने किसान को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक भाग निकला। ग्रामीणों ने हादसा करने वाले डंपर को घेर लिया और चालक पर कार्रवाई की मांग की। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
क्षेत्र के गांव चंदनकोटा के नजदीक गंगा एक्सप्रेसवे के तहत कार्य चल रहा है। हाईवे निर्माण में मिट्टी का भराव कराया जा रहा है। डंपर मिट्टी से भराव कार्य में लगे हुए हैं। बुधवार की शाम को मिट्टी लेने जा रहे डंपर ने घर से सामने तिराहे पर खड़े किसान दिनेश कुमार (40) पुत्र ओमपाल सिंह को कुचल दिया। मौके पर ही किसान की मौत हो गई। मृतक की कोई संतान नहीं है। पुलिस मौके पर पहुंच गई।
गुस्साए ग्रामीणों ने डंपर को घेर कर रोक लिया। आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। उधर, डंपर को गांव में छोड़कर चालक फरार हो गया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि किसान की मौत की जानकारी मिली है। कानूनी कार्रवाई की जाएगी।