अमरोहा। पूर्व भारतीय क्रिकेट के गेंदबाज प्रवीण कुमार नगर में एक निजी अस्पताल में आएं और चंद मिनट रुककर अपने गंतव्य को रवाना हो गए। उनके प्रशंसक उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखे। हालांकि, इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात नहीं की। शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज प्रवीण कुमार नगर के एक निजी अस्पताल में आए। उनका दौरा निजी रहा। उन्होंने मीडिया से पूरी तरह से दूरी बनाए रखी। उनके नगर में आने की जानकारी मिलते ही प्रशंसक निजी अस्पताल पहुंच गए। मगर वे चंद मिनट रुककर रवाना हो गए।