फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चारा लेकर लौट रही मां बेटी पर सांड़ ने किया हमला, घायल

Sun, 12 May 2024 04:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव में खेत से चारा लेकर लौट रही मां बेटी पर सांड़ ने हमला कर दिया। जिसमें दोनों घायल हो गईं। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने हिंसक पशुओं को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी खादर में शुक्रवार की देर शाम को गांव निवासी किसान डाले सिंह की पत्नी हर प्यारी एवं बेटी शीला खेत से पशुओं के लिए चारा लेकर लौट रहीं थीं। रास्ते में हिंसक सांड़ ने मां बेटी पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ मौके पर पहुंची। लोगों ने लाठी डंडों से हिंसक सांड़ को काफी दूर तक दौड़ाया। उधर, सांड़ के हमले में दोनों मां बेटी घायल हो गईं। घायलों को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। वहीं ग्रामीणों ने हिंसक पशुओं की वजह से दहशत बनी हुई है ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी गांव में हिंसक पशुओं की वजह से कई घटनाएं हो चुकी हैं। एक किसान की अभी हाल ही में मौत हो गई थी। जिम्मेदारों ने गांव से कुछ छुट्टा पशुओं को पकड़वाया भी था। लेकिन अब फिर छुट्टा पशुओं की संख्या बढ़ गई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि शीघ्र ही हिंसक पशुओं को पकड़वाकर गोशाला में संरक्षित किया जाए। वहीं एसडीएम भगत सिंह का कहना है कि हिंसक पशुओं को पकड़वाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें