फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ऑनलाइन खेल में हारे युवक की करतूत पर दौड़े परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

ऑनलाइन खेल में रुपये हारने पर युवक परेशान हो गया। पिटाई के डर से युवक ने स्टेशन पहुंच कर आत्महत्या का कदम उठाने संबंधी वीडियो बनाई और पिता के मोबाइल पर भेज दी। जिससे उनके होश उड़ गए। परिजन पुलिस को सूचना देकर स्टेशन पहुंच गए। पुलिस और परिजन युवक को तलाश कर कोतवाली ले आए। युवक को समझा बुझाकर परिजनों के साथ घर भेज दिया।
यह मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां कारोबारी का परिवार रहता है। कारोबारी के बेटे को मोबाइल पर ऑनलाइन खेल खेलने की आदत लग गई थी। वह खेल में काफी रुपये हार गया। रुपये हारने के बाद युवक परेशान हो गया। युवक को परेशान और गुमसुम देख परिजनों ने पूछा मगर उसने कोई उत्तर नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार शाम को परेशान युवक घर से निकल कर रेलवे स्टेशन पहुंच गया। यहां पहुंचकर उसने अपनी वीडियो बनाई और अपने पिता के मोबाइल पर भेज दी। वीडियो में उसने कहा था कि वह जो कुछ भी करने जा रहा है, उसका जिम्मेदार खुद है। पापा-मम्मी मुझे माफ कर देना। वीडियो देखते ही परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी तथा स्वयं भी पुलिस के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। काफी देर तलाशने के बाद युवक रेलवे लाइन के किनारे टहलते हुए मिला। पुलिस उसे साथ लेकर कोतवाली आ गई। पुलिस व परिजनों ने उसे समझाया। वह रोने लगा और अपने परिजनों से माफी मांगने लगा। पुलिस ने युवक को परिजनों के साथ भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें