फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग की मौत में एसपी से मिले परिजन

Tue, 14 Oct 2025 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ट्रेन से गिरकर संदिग्ध हालात में बुजुर्ग की मौत के मामले में परिजनों ने एसपी अमित कुमार आनंद से रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराने की मांग की। एसपी ने जांच उपरांत कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बुजुर्ग हैदर अली के परिजन एसपी से मिले। उन्होंने कहा कि चार सितंबर की सुबह अमरोहा रेलवे स्टेशन के पास जीआरपी को एक बुजुर्ग का शव मिला था। जेब से मिले आधार कार्ड से पहचान हैदर अली उर्फ करीम हैदर निवासी गांव बीलना थाना नौगांवा सादात के रूप में हुई थी। वह कलियर गए थे लेकिन अमरोहा में संदिग्ध हालात में ट्रेन से गिरकर उनकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने भी ट्रेन हादसा मान शव सुपुर्दे खाक कर दिया था।
मृतक का बैग नहीं मिलने पर परिजन ने हत्या की आशंका जताई थी और जांच कराने की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर मृतक हैदर अली की हत्या किए जाने की आशंका जताई तथा मुकदमा दर्ज कर पूरे प्रकरण की विवेचना कराए जाने की मांग की। इस दौरान इफ्तिखार सैफी एडवोकेट, दिलशाद हुसैन सैफी एडवोकेट, इकबाल अंसारी, शाहिद सैफी, जुबैर सैफी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें