फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: किसानों के साथ दो बार हुई वार्ता में मिला झूठा आश्वासन

Sun, 09 Apr 2023 12:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर। कूबी में अधिग्रहित जमीन का सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर किसानों का धरना शनिवार को 43वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने कहा कि दो दिन पहले डीएम, एसपी व ज्वाइंट मस्जिट्रेट धरना स्थल पर वार्ता करने के लिए आए थे। जोकि विफल हो गई और किसानों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है।
विज्ञापन

27 फरवरी से भाकियू टिकैत गुट के जोया ब्लाक अध्यक्ष मुकेश चौधरी के नेतृत्व में किसानों की समस्या का समाधान कराने के लिए तीन गांवों के किसानों के साथ हम सब धरने पर बैठे हुए है। उन्होंने कहा कि धरने को समाप्त कराने के लिए दो बार जिले के अधिकारी वार्ता करने के लिए आए थे जोकि पूरी तरह विफल हो गई। पूर्व में भी कई वार्ता किसानों व अधिकारियों के बीच वार्ता हुई है। जिसका आज तक कोई भी हल नहीं निकला। उनमें भी केवल किसानों को आश्वासन ही मिला है और समस्या जस की बनी हुई है।
किसानों को धरने पर बैठे 43 दिन बीत गए हैं। कहा कि सर्किल रेट से अधिक चार गुना मुआवजा नही दिया गया तो किसान न तो धरने से उठेगें और न ही सरकार को जमीन छीनने देंगे। इस दौरान परम सिंह, सतरज सिंह, देवेंद्र प्रधान, राजवीर सिंह, रूमाल सिंह, आशीष चौधरी, नितेश चौधरी, कमल सिंह, ममता देवी, कुसुम देवी, कविता देवी, रामरति देवी, रूबी चौधरी, रीता चौधरी, सिखा देवी, सीमा देवी, सरोज देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें