फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: छात्र की मौत की वजह स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित, घटनास्थल पर मिली सल्फास

Sun, 09 Apr 2023 12:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी में बीएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष के छात्र संजीव कुमार की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी स्पष्ट नहीं कर सका है। डॉक्टर ने विसरा सुरक्षित किया है। वही, घटनास्थल पर सल्फास की शीश बरामद हुई है। छात्र की 21 जून को शादी थी, इसलिए उसने किसी बात को लेकर सल्फास खाकर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।संभल जनपद के असमोली थानाक्षेत्र के खानपुर बंद में हरनंदन सिंह के परिवार में पत्नी दयावती के अलावा तीन बेटे संजीव कुमार, अतुल और आकाश है। सबसे बड़ा बेटा संजीव कुमार वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी में बीएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष का छात्र था। शुक्रवार की सुबह वह यूनिवर्सिटी जाने के लिए घर से निकला था। शाम को संजीव का शव यूनिवर्सिटी के पीछे मध्य गंगा नहर के पास पड़ा मिला। पुलिस हादसा मान रही है। जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जता रहे थे।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति राजीव त्यागी ने शुक्रवार को संजीव के यूनिवर्सिटी आने से इंकार कर दिया था। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार की रात डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के चलते डॉक्टर ने विसरा सुरक्षित किया है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि प्राथमिक जांच में स्पष्ट हो गया कि छात्र ने सल्फास खाकर आत्महत्या की है। क्योंकि घटनास्थल पर सल्फास की शीशी और सल्फास का पाउडर बरामद हुआ है।
ये भी साफ हो गया है कि सल्फास खाने के बाद संजीव की अपने किराएदार से बात हुई थी। इस दौरान संजीव बहकी-बहकी बात कर रहा था ये बात किरायेदार ने संजीव के परिजनों को बताई थी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को बिना बताए उसकी तलाश शुरू की थी और खुद की शव को उठा लाए थे। पुलिस तो घटना स्थल पर बाद में पहुंची थी। परिजनों ने तहरीर में किसी भी तरह का आरोप नहीं लगाया है उन्होंने सिर्फ पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें