फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद का छज्जा गिरा, मां-बेटे की मौत, तीन जख्मी

Fri, 17 Mar 2017 12:12 AM IST
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मस्जिद का गिरा छज्जा
विज्ञापन
शहर के चकली मोहल्ले में निर्माणाधीन मस्जिद का भारी भरकम छज्जा अचानक रास्ते पर आ गिरा। इस दौरान रास्ते से गुजर रहे मां-बेटे समेत चार लोग मलबे के नीचे आ गए। छज्जा गिरने की आवाज सुन पूरा मोहल्ला दहल गया। दौड़ कर आए लोगों ने सबको बाहर निकाला। मां-बेटे की मौके पर मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


मृतका के बेटी और बहन को मुरादाबाद रेफर किया गया है। एक अन्य महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना के बाद शहर में खलबली मच गई। जिसने भी सुना उधर दौड़ पड़ा। एसपी और प्रशासनिक अफसरों ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी की।

मृतका दिल्ली निवासी है। वो परिवार के साथ चचेरे भाई की मंगनी में शामिल होने आई थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दिल्ली के सीलमपुर के इंद्रालोक निवासी गौशिया (35) पत्नी शोएब का शहर की छोटी बेगम सराय में मायका है।
विज्ञापन


बुधवार को गौशिया के चाचा मुशाहिद के बेटे की मंगनी थी। गौसिया, शौहर शोएब, चार वर्षीय बेटी अश्मीरा, बेटा ईशा (6) मंगनी में आए थे। चकली मोहल्ले में गौशिया की ननिहाल है। बृहस्पतिवार की सुबह गौशिया अपनी बहन रहनुमा और बेटे और बेटी के साथ ननिहाल में गई थी।

अपराह्न ढाई बजे गौशिया, उसकी बहन और बेटी-बेटा घर के लिए लौट रहे थे। रास्ते में एक मस्जिद की तीसरी मंजिल का छज्जा अचानक सड़क पर आ गिरा। मलबे का वजन इतना था कि नीचे बिजली के तारों का जाल तोड़ते हुए वो धमाके से नीचे आ गिरा।

गौशिया, रहनुमा, अश्मीरा, ईशा और एक अन्य महिला मलबे के नीचे दब गए। छज्जा गिरने की आवाज से पूरा मोहल्ला दहल गया। लोग उधर को दौड़ पड़े। दबे लोगों को निकालने के प्रयास शुरू हुए। सूचना पाकर कोतवाल ऋषिराम कठेरिया पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।

मोहल्ले के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद छज्जे के नीचे दबे मां, बेटी, बेटा और बहन को बाहर निकाला। गौशिया और ईशा की मौके पर मौत हो गई थी। रहनुमा और अश्मीरा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत नाजुक होने पर दोनों को मुरादाबाद रेफर कर दिया गया।

वहीं घायल एक अन्य महिला को शमीमा पत्नी जैनुल निवासी चकली को सीएचसी में भर्ती कराया गया। छजली के नीचे दबकर मां-बेटे की मौत की खबर पूरे शहर में फैल गई। एसपी डा. शिवा शिंपी चनप्पा, एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह, सीओ सिटी शील कुमार, एसडीएम प्रवीणा व पालिकाध्यक्ष अफसर परवेज घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने घटना की जानकारी की। जेसीबी मंगाकर मलबे को हटवाया गया। घटनास्थल के बाद एसपी ने सीएचसी में जाकर घायल का हाल जाना। मौत से परिजनों व मोहल्ले के लोगों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी ऋषिराम कठेरिया ने बताया कि मां-बेटे का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें