फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डीआईजी के नाम से फर्जी संदेश वायरल, अधिकारियों ने किया खंडन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अमरोहा लोकसभा सीट पर शुक्रवार को मतदान के दौरान एक व्हाट्सएप ग्रुप में डीआईजी मुनिराज जी के नाम एक फर्जी संदेश वायरल किया गया। जिसमें लिखा गया कि अभी सब लोग नमाज पढ़ने गए है और तीन बजे के बाद फिर भारी वोट करेंगे। मुस्लिम बूथ पर 40 प्रतिशत वोटिंग हो गई है। कैसे भी तीन बजे फोर्स लगा दीजिए, आपको बहुत-बहुत धन्यवाद। ये संदेश बेबाक खबर बेबाक अंदाज ग्रुप में डीआईजी द्वारा फॉरवर्ड करना दिखाया गया है। फर्जी संदेश के वायरल होते ही पुलिस के आला अधिकारियों के होश उड़ गए। जिसके बाद सोशल मीडिया सेल मुरादाबाद ने इस फर्जी संदेश का खंडन किया है। जिसमें बताया कि डीआईजी इस ग्रुप में नहीं हैं। तथ्यों की जानकारी कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें