फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाली नोट प्रकरण में खुफिया तंत्र सक्रिय, एसटीएफ ने की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। देश की नकली करेंसी तैयार करने के खुलासे के बाद खुफिया तंत्र सक्रिय हो गया है। एसटीएफ ने भी आरोपियों से पूछताछ की है। जालसाज इस खेल में तीन साल से हैं। एक बार में ही सात लाख रुपये के नकली नोटों की खेप तैयार कर ली थी। लेकिन, इसे बाजार में चलाना मुश्किल हो रहा था, कुछ नोट चलाई भी गए, इस कारण गिरोह का सरगना नोएडा में गिरफ्तार हुआ था। फिलहाल आरोपी सात लाख रुपये का प्रिंटर खरीदने की फिराक में थे, जिससे छपे जाली नोटों की पहचान करना मुश्किल होता।
विज्ञापन

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने नकली करेंसी और चेक तैयार करने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मुरादाबाद में कुंदरकी के सीकरी गांव निवासी नजारुल, कमालपुर फतिहाबाद निवासी डॉक्टर नफीस अहमद सैफी, अमरोहा नगर के अहमदनगर निवासी अरविंद कुमार और कामिल तेली को गिरफ्तार किया है। डॉक्टर नूर अहमद सैफी इस गिरोह का सरगना है। यह लोग पिछले तीन सालों से जाली करंसी तैयार करने के धंधे में संलिप्त हैं। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह के मुताबिक आरोपियों ने 7 लाख रुपये के जाली नोटों की पहली खेप तैयार की थी। नोटों को चलाने के लिए नजारुल और साजिया उर्फ संजू को लगाया गया था। दोनो को 500-500 रुपये के सौ-सौ नोट दिए गए थे। जब यह दोनों नोट चलाने बाजार में निकले तो लोग नोट को शक की निगाह से देखते थे। इस बीच इन्होंने 10 से 15 नोट बाजार में चलाए। जिसके बाद यह लोग नोएडा में पहुंच गए, नोटों को चलाने के चक्कर में नफीस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल आरोपी भारी-भरकम नकली नोटों को किसी भी तरह बाजार में चलाने की फिराक में थे। वहीं गिरोह के सरगना नफीस अहमद ने यूट्यूब पर नोट तैयार करने का तरीका सीखा। साथ ही नोटों की अच्छी छपाई के लिए 7 लाख रुपये का डिजिटल प्रिंटर यूट्यूब पर सर्च किया था। यह गिरोह हाई और उच्च क्वालिटी के डिजिटल प्रिंटर को खरीदने की फिराक में था। आरोपियों का दावा है कि यदि इस प्रिंटर से नोटों की छपाई होती तो बाजार में असली और नकली को समझ पाना मुश्किल था। इंस्पेक्टर के मुताबिक नकली नोटों के मामले में आईबी, इंटेलिजेंस और एसटीएफ की टीम ने आरोपियों से पूछताछ की है। जिसके बाद यह टीमें में सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें