अमरोहा। यूपी बोर्ड के परीक्षाओं के तहत शुक्रवार को हाईस्कूल उर्दू की परीक्षा का आयोजन हुआ। आसान पेपर देखकर परीक्षार्थी खुश दिखाई दिए। परीक्षा में 676 विद्यार्थियों में 45 गैर हाजिर रहे।
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को धीरे-धीरे एक सप्ताह का समय बीत गया। शुक्रवार को पहली पाली में हाईस्कूल की उर्दू विषय की परीक्षा आयोजित हुई। जिसके लिए जिले में कुल 676 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा वाले केंद्रों पर सभी को सघन तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। आसान पेपर देख परीक्षार्थियों के चेहरे पर रौनक दिखाई दी। सचल दस्ते भी परीक्षा को लेकर सक्रिय रहे।
उर्दू का पेपर था। समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए थे। जैसा याद किया और सोचा वैसा ही पेपर आया था। गजल और कसीदा पर अपनी भाषा में वर्णन करने को आया था जोकि आसानी से लिखा। समय से पहले पेपर हल कर दिया था। - अलीशा
पेपर मुश्किल नहीं था। दो अनुच्छेदों की संदर्भ सहित व्याख्या पूछी गई थी। जोकि आसानी से लिख दी। इसके साथ ही बहुविकल्पीय प्रश्न अच्छे अंक दिलाने में सहायता करेंगे।
- इलमा
पेपर बहुत ही आसान था। अधिकांश प्रश्न याद के थे। जो याद का था, वो सबसे पहले लिखा। बहुविकल्पीय प्रश्न भी आसान थे। कविताओं को वर्णन अपने शब्दों में करना था। पेपर समय से पहले पूरा कर लिया।
- खैरुलनिशां