फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेस बुक से शुरू हुई दोस्ती शारीरिक शोषण तक पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। तलाकशुदा महिला की फेसबुक पर एक युवक से शुरू हुई दोस्ती मौखिक शादी तक जा पहुंची और फिर शारीरिक शोषण में तब्दील हो गई। पीड़िता ने कोर्ट में वाद दायर कर दिया। कुछ दिन पूर्व यहां आया कथित पति उसे प्रेमजाल में फंसाकर घर में रखी तीस हजार की नगदी और अन्य सामान लेकर फरार हो गया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

सोमवार को नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला थाने पहुंची। उसने हरियाणा निवासी एक युवक के खिलाफ तहरीर दी। महिला ने पुलिस को बताया कि वह तलाकशुदा है। आठ वर्षीय पुत्र भी है। कुछ माह पूर्व उसकी दोस्ती फेसबुक पर हरियाणा निवासी एक युवक से हो गई। युवक ने उससे शादी करने का मौखिक आश्वासन दिया। इसके बाद दोनों मिलते रहे। इस बीच दोनों संबंध भी बन गए। महिला ने उससे शादी को कहा तो वह बहाने बनाने लगा। बात बिगड़ी तो महिला ने कोर्ट में 156 (3) में वाद दायर कर दिया। 27 सितंबर को कोर्ट में तारीख लगी हुई है। बताते हैं कि तीन-चार दिन पूर्व आरोपी यहां आया और उसे फिर से अपनी बातों के जाल में फंसा लिया। सोमवार को वह काम पर गई हुुई थी। इसी बीच आरोपी घर में रखी तीस हजार की नगदी और सामान लेकर फरार हो गया। जानकारी होने पर उसके होश उड़ गए। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक डीके शर्मा ने बताया कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें