भाकियू असली के कार्यकर्ताओं ने विद्युत अधिनियम की प्रतियां जला कर विरोध जताया। नारेबाजी कर कहा कि अधिनियम के लागू होने से बेरोजगारी बढ़ेगी। किसानों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
मंगलवार दोपहर संगठन के युवा जिलाध्यक्ष राधेश्याम के नेतृत्व में कार्यकर्ता अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे। यहां नारेबाजी कर ने बिजली बिल की प्रतियों जलाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नए विद्युत अधिनियम-22 का मजदूर, किसान से लेकर सभी संगठन और कर्मचारी विरोध कर रहे हैं। इसके माध्यम से सरकार बिजली का निजीकरण करना चाहती है। जिससे बेरोजगारी बढ़ेगी। भाकियू असली अधिनियम का सड़क पर उतर कर विरोध करेगी। नारेबाजी कर विद्युत अधिनियम को वापस लेने की मांग की। इस मौके पर सत्यजीत सिंह, कुलदीप सिंह, आसिफ अली, कैलाश त्यागी, सुरेश सिंह, मोहित कुमार, अमन सिंह, अनवर अली, लोकेंद्र सिंह, मनवीर सिंह आदि मौजूद रहे।