फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों का शोषण नहीं किया जाएगा बर्दाश्त : तरुण

Fri, 08 Nov 2024 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि व्यापारियों का किसी भी स्तर पर शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारियों का शोषण करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के आवाज बुलंद की जाएगी। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान 74/22 की बैठक नगर अध्यक्ष तरुण अग्रवाल के आवास पर हुई। जिसमें व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। कहा कि व्यापारी वर्ग एकजुटता के साथ रहें और अपनी आवाज उठाएं। जिला संगठन मंत्री सचिन गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों को परेशान करने वालों को करारा जवाब दिया जाएगा। यहां गिरधारी लाल सैनी एवं विकास अग्रवाल ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। यहां पंकज भटनागर, रानू रस्तोगी, मोहित अग्रवाल, बबलू पाल, मुकेश गुप्ता, तरुण अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, अरुण त्यागी, विजय पारछा, प्रशांत शर्मा, विकास यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें