फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं : मनोज टंडन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के जिला अध्यक्ष मनोज टंडन ने कहा कि व्यापारियों का शोषण किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों की सूची तैयार कर मुख्यमंत्री को प्रेषित की जाएगी। वह स्थानीय इकाई द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोल रहे थे। मनोज टंडन को प्रदेश के मुख्यमंत्री की ओर से सम्मान पत्र प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन

नगर के एक बरात घर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए काम कर रहा है। व्यापारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने भ्रष्ट अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपनी कारगुजारियों से बाज आएं। प्रदेश अध्यक्ष अनिल जैन ने मनोज टंडन को मिले सम्मान पत्र को व्यापारियों का सम्मान बताया। मनोज टंडन को अंगवस्त्र भेंट किया गया। मौके पर पंकज सिंहल, सम्राट अग्रवाल, प्रशांक त्यागी, गुलाब राय गुप्ता, श्याम सुंदर वर्मा, गौरव रस्तौगी व अनुज अरोड़ा आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें