फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बिजली चेकिंग के नाम पर बंद हो किसानों का शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की पंचायत में बिजली चेकिंग के नाम पर किसानों का शोषण करने का आरोप लगाया। वहीं, अन्य मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू लोकशक्ति के पदाधिकारी एकत्र होकर तहसील पहुंचे और मांग को लेकर पंचायत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुमित नागर ने कहा कि सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में डेंगू, बुखार आदि बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। रोकथाम को दवाई का छिड़काव कराया जाए। बिजली विभाग के द्वारा चेकिंग के नाम पर किसानों व आम जन का शोषण किया जा रहा है। इसे रोका जाए। दुर्घटनाग्रस्त किसानों के परिवारों को दुर्घटना की प्रतिपूर्ति की जाए। देश में कृषि आयोग का गठन किया जाए और स्वामीनाथन आयोग के सिफारिशें लागू हों। किसानों के लिए किसान आरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और किसानों को 60 वर्ष उम्र के बाद 10 हजार पेंशन की व्यवस्था लागू हाे। इस दौरान चरन सिंह, महेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह, राजपाल, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें