फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गैरहाजिर शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब

Fri, 20 Jun 2025 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बीएसए ने बृहस्पतिवार को हसनपुर और गंगेश्वरी ब्लॉक के स्कूलों के निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित मिले शिक्षक और शिक्षामित्रों का स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. मोनिका ने पहले हसनपुर के प्राथमिक विद्यालय करनखाल में निरीक्षण करने पहुंचीं। स्कूल में प्रधानाध्यापिका निशा उपस्थिति रजिस्टर में हाजिरी लगाकर अनुपस्थित पाई गई, जबकि सहायक अध्यापक उपासना व शिक्षामित्र लता त्यागी भी अनुपस्थित मिली। विद्यालयों में उपस्थिति पंजिका अलग-अलग मिली। कंपोजिट ग्रांट के बिल बाउचर भी नहीं मिले। स्कूल में टाइम टेबल बना नहीं पाया गया। साफ-सफाई भी ठीक नहीं मिली।
इसके अलावा केवल एक वर्ष का ही आय-व्यय का विवरण दीवार अंकित पाया गया, जिस पर बीएसए ने नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने हसनपुर के ही चक की मंडैया स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। सहायक अध्यापिका कनिका अनुस्थित पाई गई। प्रधानाध्यापिका खेल किट से संबंधित बाउचर के अनुसार सामग्री नहीं दिखा सकी।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक के कक्ष में बिखरी थीं पुस्तकें
बीएसए ने गंगेश्वरी के संविलियन विद्यालय गंगाचोली का भी निरीक्षण किया। स्कूल में इंचार्ज अध्यापक रमेश सिंह, सहायक अध्यापक अंशुल, विकास, पंकज कुमार, शिशिर कुमार, हुस्नेआलम गरिमा राणा व शिक्षामित्र विक्रम सिंह अलग-अलग तारीखों को अनुपस्थित मिले। विद्यालय में नवीन समय सारिणी नहीं मिली। शिक्षकों व शिक्षामित्रों की योग्यता के अनुसार कक्षाओं का आवंटन नहीं पाया गया। पुस्तकें भी प्रधानाध्यापक कक्ष में बिखरी मिलीं। साथ ही साफ-सफाई का स्तर भी ठीक नहीं पाया गया। बीएसए ने अनुपस्थित मिले सभी शिक्षकों व शिक्षामित्रों का स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें