फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जीएसटी में बदलाव से हर वर्ग का व्यापारी खुश

Fri, 05 Sep 2025 02:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। त्योहारी सीजन से पहले जीएसटी के स्लैब में हुए संशोधन से व्यापारियों में उत्साह है। जीएसटी की दरें कम होने से त्योहारी सीजन में कारोबारी व्यापार में 40 फीसदी तक उछाल की उम्मीद जता रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी सरदार अमरप्रीत सिंह ने बताया कि जीएसटी दरें कम होने से सभी को लाभ होगा। बदलाव की नई दरें 22 सितंबर से लागू हो रही हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को जीएसटी की चार की जगह सिर्फ दो दरें करने की घोषणा की थी। इसके बाद जीएसटी परिषद की बैठक में भी इसको मंजूरी भी दे दी गई है। इस फैसले से अमरोहा के कारोबारी खासे उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। व्यापारियों का मानना है कि आने वाले त्योहारी सीजन में जबरदस्त उत्साह देखने को मिलेगा। रोजमर्रा की वस्तुओं के मूल्य में गिरावट जाएगी और बाजार में पैसे का फ्लो बढ़ेगा। स्लैब में बदलाव का असर रसोई पर भी दिखाई देगा। दूध, घी, डेयरी स्प्रेड्स, पैकेजक्ड नमकीन का खर्च भी कम होने से महिलाओं को राहत मिलेगी। साथ बच्चों की जरूरत के सामान भी अब सस्ते हो जाएंगे।
-
बोले व्यापारी

त्योहारी सीजन से ऐन पहले सरकार का यह निर्णय हर वर्ग के हित में रहा है। आम आदमी को तो इससे फायदा मिलेगा ही, साथ ही व्यापारी वर्ग को भी राहत मिलेगी। एलईडी और एसी सस्ते हो जाएंगे। पिछले साल की तुलना में व्यापार में 40 फीसदी तक उछाल आने की उम्मीद है। पिछले साल लगभग चार से पांच करोड़ रुपये का इलैक्ट्रॉनिक्स का कारोबार जिले भर में रहा था। इस बार यह आंकड़ा आठ से नौ करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। - सरदार अमरप्रीत सिंह, इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी
विज्ञापन



जीएसटी के स्लैब में बदलाव करना सरकार का ऐतिहासिक निर्णय साबित होगा। इससे ऑटोमोबाइल बाजार किंग मेकर साबित होगा। बाइक दस फीसदी तक सस्ती हो जाएंगी। इससे इंश्योरेंस भी सस्ता होगा और रोड टैक्स भी कम जमा कराना होगा। इस बार त्योहारी सीजन में अच्छे व्यापार की उम्मीद जताई जा रही है। आदित्य सिंह, ऑटोमोबाइल कारोबारी


अब तक जीएसटी के तहत पंजीकृत होटल एवं रेस्टोरेंट मालिक अलग-अलग बिल बनाकर देते थे। अब एक ही बिल लिया जाएगा। इससे होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों को लाभ होगा। साथ ही उपभोक्ताओं की जेब पर होने वाला खर्चा भी कम होगा-
सचिन कुमार, मालिक हाईवे रिसोर्ट गजरौला


क्या कहते हैं विशेषज्ञ
इसका सीधा असर महिलाओं और घर की रसोई पर पड़ेगा। दूध, घी, पनीर, मक्खन, दालें, पास्ता, नूडल्स, स्नैक्स, नमकीन, साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट, किचन के बर्तन, स्टील-तांबे-एल्यूमिनियम के बर्तन और सिलाई मशीन जैसे सामान अब 5 प्रतिशत जीएसटी पर मिलेंगे।- श्याम कुमार एडवोकेट, ग्रीन सिटी रोड हसनपुर
-

स्लैब में संशोधन से बड़ा फायदा किसान वर्ग को भी होगा। ट्रैक्टर टायर, ट्रैक्टर, बायोपेस्टीसाइड्स व फॉरेस्ट्री मशीन पर 12 की जगह अब पांच फीसदी टैक्स देना होगा। इसके अलावा स्कूली बच्चों के लिए भी यह संशोधन राहत भरा रहा है।- मशकूरुल हसन एडवोकेट, अध्यक्ष, जिला टैक्स बार एसोसिएशन अमरोहा
-

नए जीएसटी स्लैब का बदलाव बहुत ही अच्छा है। अब जाकर ये सही मायनों में आम आदमी के लिए बना है, क्योंकि गरीब ही महंगाई से परेशान होता है। जीएसटी का सरलीकरण होगा और इससे आम आदमी व व्यापारी दोनों को राहत मिलेगी। - कुंवर विनीत अग्रवाल, जिलाध्यक्ष, पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें