सैदनगली (अमरोहा)। देहरा मिलक गांव में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बावजूद एक झोलाछाप ने अब दूसरी बिल्डिंग में क्लीनिक शुरू कर दिया है। वह मरीजों को दवा दे रहा है। शिकायत मिलने पर कुछ समय पहले ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक पर छापा मारा था और क्लीनिक को सील कर दिया था।
कुछ दिनों पहले सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी हसनपुर के प्रभारी डॉ. ध्रुवेंद्र सिंह के नेतृत्व में देहरा मिलक में कई अवैध क्लीनिकों पर छापे मारे थे। इसी कार्रवाई के दौरान राजा क्लीनिक को सील कर दिया गया था। कई अनियमितताएं पाई गई थीं। क्लीनिक अभी भी सील है लेकिन क्लीनिक संचालक ने उसी के पास दूसरी बिल्डिंग में मरीजों का इलाज करना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी यह हरकत सीधे तौर पर स्वास्थ्य विभाग के आदेशों और कानून का खुला उल्लंघन है। सीएचसी के प्रभारी डा.ध्रवुेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।