अमरोहा/नौगांवा सादात। लॉक डाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं की दुकानें खुली रहेंगी। जिसमें मेडिकल स्टोर और दूध की दुकानें खुलेंगी। इसके अलावा सब्जी बेचने के लिए गली और मोहल्लों में ठेले खोमचे वाले भ्रमण करेंगे। ताकि लोगों को जरुरत के लिए सामानों की परेशानी नहीं हो। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोना के बढ़ते मामले के चलते रविवार को लॉक डाउन का ऐलान किया है।इसके चलते 18 अप्रैल को लॉक डाउन रहेगा। लिहाजा शहर और देहात की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी लेकिन आवश्यक सेवाओं में शामिल मेडिकल स्टोर, दूध, फल, फ्रूट, किराने की दुकानें खुली रहेंगी। एसडीएम नौगांवा सादात इंद्र नंदन सिंह ने बताया कि मेडिकल स्टोर, फल और किराने की दुकानों के अलावा दूध की दुकानें खुली रहेंगी।