अमरोहा/मंडी धनौरा/हसनपुर। पर्यावरण दिवस पर शनिवार को कई जगहों पर लोगों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संक्षरण का संदेश दिया। नए जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी ने कलक्ट्रेट में ज्वाइन करने के बाद परिसर में पौधरोपण किया।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष निर्मोज यादव ने एमडीआरएस इंटर कालेज में पौधरोपण किया। इसके अलावा मुन्नी देवी एजुकेशनल सोसायटी द्वारा ग्राम बरखेड़ा सादात में यूकोलिप्टस, अंजीर, पहाड़ी नीम एवं अमरूद आदि का पौधों को रोपा गया। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ने कस्बा सैदनगली के जूनियर हाईस्कूल में पौधरोपण किया। वहीं अमरोहा स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने भी पौधरोपण किया। वहीं मंडी धनौरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर के आनंद धाम आश्रम, आनंद सरोवर में 40 पौधे लगाए और वाईएमएस पीजी कालेज में भी पौधरोपण किया गया। इसके अलावा ग्लोबल पब्लिक स्कूल में पर्यावरण दिवस के मौके पर ऑनलाइन पोस्टर, डिबेट व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर व डिबेट प्रतियोगिता में बवलीन कौर, निबंध प्रतियोगिता में आकृति सैनी ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं हसनपुर में कई सामाजिक संगठनों, नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने मोहल्ला राजपूत कॉलोनी में कार्यकर्ताओं के साथ पौधरोपण किया। कहा कि जीवन बचाने के लिए पौधों को रोपना चाहिए और उनका संरक्षण बहुत जरूरी है। दि किसान सहकारी चीनी मिल कालाखेड़ा हसनपुर में प्रधान प्रबंधक डीके सक्सेना ने चीनी मिल के कर्मचारियों एवं अन्य अधिकारियों के साथ मिल में पौधरोपण किया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ नगर पालिका परिसर, मोहल्ला खेवान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा कई स्थानों पर पौधरोपण किया। गांव मटीपुरा में नवनिर्वाचित युवा प्रधान ने गांव में 31 पौधे रोपित कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
फोटो
पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है पौधरोपण
रहरा/सैदनगली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन और विश्व पर्यावरण दिवस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैदनगली में भाजपा जिला महामंत्री अभिनव कौशिक ने कार्यकर्ताओं के साथ पौधरोपण किया। उधर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। उधर विश्व पर्यावरण दिवस पर त्रिवेणी शुगर यूनिट चंदनपुर में मिल के उपाध्यक्ष आमोद कुमार शर्मा ने पौधरोपण कर मिल के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को संकल्प दिलाया कि सभी को जीवन में पौधरोपण जरूर करना चाहिए। पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए बहुत आवश्यक है। मिल प्रबंधन द्वारा इस वर्ष 10,000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। संवाद
पौधरोपण कर दोहराया पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प
विभिन्न स्थानों पर रोपे और बांटे गए पौधे
संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला। विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प दोहराया गया। इस दौरान लोगों को पौधे भी वितरित किए गए।
शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर पूर्व विधायक अशफाक अली खां ने लोगों को पर्यावरण का महत्व समझाया। उन्होंने लोगों को पौधे भी बांटे। जुबिलेंट इंग्रीविया लिमिटेड में डा.धर्मेंद्र मेहरा ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति शपथ दिलवाई। बाद में सभी ने मिलकर पौधरोपण किया। कृषि विज्ञान केंद्र में केंद्र प्रभारी अधिकारी डा.एके मिश्र,डा.शीशपाल सिंह,डा.आरपी सिंह ने पौधे लगाए।
कारमेल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक विक्रम सिंह चौहान, प्रधानाचार्य सुधांशु शर्मा ने पौधरोपण किया। नमामि गंगे के जिला संयोजक ठाकुर संजय सिंह एवं नगर संयोजक शक्ति सिंह ने बिजलीघर में पौधे लगाए। रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में कार्यक्रम अधिकारी डा.सीमा सिंह ने छात्र-छात्राओं को वर्चुअल माध्यम से पौधरोपण कराया। इसके अलावा पर्यावरण सचेतक समिति के तत्वावधान में समिति के राष्ट्रीय सचिव संजीव पाल ने न्यू भानपुर खालसा कालोनी में आंवले के पौधे लगाए।
(फोटो 05 जीजेएलपी 07,08,09 एवं 10)
गंगा समग्र पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण
फोटो--
अमरोहा। गंगा समग्र संगठन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधरोपण कार्यक्रम अव्वलपुर गांव से प्रारंभ हुआ। एक बुजुर्ग दंपति परिवार को खाद्य राशन सामग्री सुपुर्द करते हुए मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। इसके बाद कार्यकर्ता जलालपुर नरायन के तालाब पर पहुंचे। यहां भी पीपल, आंवला, अमरूद, जामुन और सागौन एवं फूल वाले पौधे लगाएं। कुछ फूल-फल वाले पौधे जैसे मोगरा, सदाबहार, आंवला, अमरूद के पौधे घर के आंगन लगाने के लिए भेंट किए गए। संगठन द्वारा कुल 75 पौधे समाज को समर्पित किए। इस अवसर प्रांत सह संयोजक पवन कुमार चौहान ने गुरु पूर्णिमा से होने वाले सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए गांव एवं स्थान चिन्हित करने के लिए कार्यकर्ताओं से वार्ता की। साथ ही पंचवटी वृक्षों की उपयोगिता पर चर्चा करते हुए कोविड-19 महामारी में प्राण वायु की जिस तरह आवश्यकता पड़ी। कहा कि हमें पूर्व वर्षों से कहीं अधिक वृक्ष लगाने होंगे। इस दौरान मनीष कुमार गुप्ता, सुभाष सेनी, शांतिस्वरूप, मुनेश, अरविंद, मनोज और नाहर उपस्थित रहे। संवाद