फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में वाहन घुसने से जाम जैसे हालात बने

विज्ञापन
अमरोहा के लकड़ा चौराहे से बाजार में वाहनों को रोकने के लिए बनाया गया अवरोधक। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। संपूर्ण लॉकडाउन अनलॉक के आठवें दिन बाजारों में सामान्य दिनों की तरह चहल पहल क्या बढ़ी हालात जाम जैसे हो गए। ग्राहक दुकानों में सामान खरीदते देखें। बाजार की संकरी गलियों में वाहन घुसने से हालात खराब हो गए। पुलिस बाजार से नदारद रही। जो लोग बेवजह सड़कों पर टहलते दिखाई दिए, उन्हें पुलिस ने सबक सिखाया। पुलिस ने 33 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की। पुलिस ने वाहन चेकिंग की। जिसमें 71 वाहनों के चालान कर दिए। जबकि 7100 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

संपूर्ण लॉकडाउन के अनलॉक होने के बाद बाजार के हालात सामान्य होने लगे हैं। सुबह के समय जैसे ही बाजार खुले, लोगों की भीड़ बाजारों में उमड़ पड़ी। इस दौरान लोग अपने-अपने वाहनों से बाजार में पहुंच गए। जिस कारण शहर में जाम की स्थिति पैदा हो गई। मोहल्ला कोट से लेकर सराफा बाजार तक लोग जाम से झाम से जुझते रहे। लोग धड़ल्ले से अपने-अपने वाहनों पर सड़कों पर घूमते रहे। इस दौरान बाजारों में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी नदारद रहे। घंटों तो शहर की सड़कों पर जाम जैसे हालात बने रहे। कई लोग तो पुलिस द्वारा लगाई बैरिकेडिंग के अंदर से ही बाजारों में घुसने का प्रयास करते रहे। वहीं जनपद पुलिस ने शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले 33 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। इसके अलावा 71 वाहनों के चालान काटा और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों से 7100 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें