। राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग एवं प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि सरकार की नीतियों के अनुसार उद्यमियों को हर सुविधा प्रदान की जाए। उद्यमियों का सम्मान हो, सिंगल विंडो सिस्टम लागू हो। अधिकारी, जनप्रतिनिधि सब मिलकर अच्छा माहौल बनाएं। जिससे जनपद को इंडस्ट्रियल हब के रूप में विकसित किया जा सके।
वह सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में निवेशकर्ताओं एवं उद्यमियों के साथ बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने जनपद स्तरीय निवेश सम्मेलन-2023 के दृष्टिगत एमओयू हस्ताक्षर, निवेश कर्ताओं की अपनी विभिन्न समस्याओं का जाना। कहा कि निवेशकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनका समयबद्घ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। निवेशकों को आश्वासन देते हुए कहा कि आप सब ईमानदारी के साथ निर्भीक होकर निवेश करें। किसी भी विभाग की किसी भी स्तर पर कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। कहा कि उद्यमियों की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के साथ हो, किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। सरकार की नीतियों के अनुसार उद्यमियों को हर सुविधा प्रदान की जाए। उद्यमियों का सम्मान हो, सिंगल विंडो सिस्टम लागू हो। अधिकारी, जनप्रतिनिधि सब मिलकर अच्छा माहौल बनाएं। जनपद को इंडस्ट्रियल हब के रूप में विकसित करें। कहा कि जो भी जनपद में एमओयू किए गए हैं, उनको धरातल पर उतारा जाए और सरकार की पॉलिसी के अनुरूप उद्यमियों को हर सुविधा प्रदान की जाए। इस दौरान डीएम बीके त्रिपाठी, सीडीओ चंद्र शेखर शुक्ल, एडीएम भगवान शरण, अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग आदि मौजूद रहे।