फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों ने रखीं समस्याएं, ईओ ने कहा-टैक्स जमा करो

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्यमियों के साथ बैठक में ईओ ने उनको टैक्स जमा कराने के निर्देश दिए। उद्यमियों ने अपनी समस्या रखते हुए कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में सड़क टूटी पड़ी हैं। सफाई व्यवस्था बदहाल है। जिसके कारण उद्यमियों को कारोबार करने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका ईओ ब्रजेश कुमार ने शनिवार को पालिका सभागार में उद्यमियों को बुलाकर उनके साथ बैठक की। ईओ ने उद्यमियों को निर्देश दिए कि स्वकर प्रणाली के तहत उन पर बन रहे टैक्स को जल्दी जमा कराएं। कहा कि छोटी-बड़ी 50 इकाइयों पर करीब दो करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है। जिसको जमा करने में टाल मटोल की जा रही है। इस कारण पालिका को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान उद्यमियों ने कहा कि यूपीएसआईडीसी उनसे साढ़े आठ रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से मेंटीनेंस चार्ज लेती थी। पालिका से भी मेंटीनेंस चार्ज लगाने को कहा, लेकिन ईओ ने साफ इनकार करते हुए कहा कि पालिका स्वकर प्रणाली के तहत टैक्स लगाती है। उसी के तहत लगाए गए हैं। जिस भी इकाई पर जितना टैक्स बकाया है, उसे जल्द जमा कराएं। उद्यमियों ने अपनी समस्या रखते हुए कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में तमाम समस्याएं हैं।
यहां पर साफ-सफाई बदहाल है। सड़क टूटी पड़ी हैं। जिसके कारण इकाइयों तक वाहन आने जाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोशनी का इंतजाम नहीं है। रात में चोरी, लूट का खतरा रहता है। ईओ ने उद्यमियों को आश्वासन दिया कि औद्योगिक क्षेत्र में सड़क, नाला, नाली आदि निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएंगे। इस मौके पर प्रेमपाल सिंह, अभिषेक त्यागी, निशांत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें