फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 गांव शामिल होने के बाद पालिका के 40 वार्डों पर लगी शासन की मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका के वार्डों के गठन के प्रस्ताव पर शासन की मुहर लग गई है। अब नगर पालिका में 40 वार्ड होंगे। इससे पहले पालिका क्षेत्र में 34 वार्ड थे। एक तरफ जहां नगर पालिका में वार्डों की संख्या छह और बढ़ गई है वहीं नौ नए वार्डों का गठन हुआ है। साथ ही चार वार्डों का अस्तित्व मिट गया है। उन्हें नए नामों से जाना-पहचाना जाएगा। वार्डों के गठन के संबंध में लोग सात दिन के भीतर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

अमरोहा नगर पालिका का सीमा विस्तार हुआ है। जिसमें 21 ग्राम पंचायतों के 45 गांवों को शामिल किया गया है लेकिन गांव से शहर में शामिल होने वाले ग्रामीण सीमा विस्तार के खिलाफ है। जबकि मामले में ग्राम प्रधान और ग्रामीणों की तरफ से हाईकोर्ट में दो याचिका दायर की गई हैं। हालांकि दायर की गई याचिकाओं पर अभी न तो सुनवाई हुई है और न कोई तारीख मिली है। ईओ डॉ.बृजेश सिंह ने बताया कि नगरपालिका के सीमा विस्तार के बाद वार्डों के गठन का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था। जिस पर शनिवार को शासन की मुहर लग गई है। पहले नगर पालिका क्षेत्र में 34 वार्ड थे, अब 40 हो गए हैं। नए सीमा विस्तार के बाद पुराना वार्ड अफगानान, नौगजा और अहमदनगर का परिसीमन पूरी तरह बदल गया है। इससे पहले नगर पालिका क्षेत्र की आबादी 1.99 लाख थी। 45 गांव शामिल होने के बाद इसकी आबादी बढ़कर 2, 58, 630 हो गई है। उन्होंने बताया कि 2 लाख 70 हजार की आबादी पर 40 वार्डों का गठन किए जाने का प्रावधान है। नियमानुसार एक वार्ड में करीब 6600 की आबादी होनी चाहिए। इसके अलावा वार्ड की आबादी 15 फीसद बढ़िया या घटाई भी जा सकती है। वार्डों के परिसीमन से संबंधित अधिसूचना जारी हो गई है। यदि किसी को शिकायत है तो वह सात दिन के भीतर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकता है।
ये बने नए वार्ड
वार्ड एक पंडकी : उत्तर से जोया रोड पर अनुराधा मेडिकल स्टोर से तकिया मोती शाह में धर्म कांटे तक, दक्षिण में दुकान मुदित माथुर एडवोकेट से मीरा सराय में नफीस के मकान तक, पूरब में मीरा सराय में नफीस के मकान से तकिया मोती शात में धर्म कांटे तक, पश्चिम में रायपुर में पी डब्लू डी स्टोन अमरोहा 3 किलोमीटर से दुकान मुदित माथुर तक।
विज्ञापन

वार्ड दो रामपुर घना : उत्तर में कचहरी से माली खेड़ा में असलम के मकान तक, दक्षिण में दासीपुर में कब्रिस्तान से माली खेड़ा में ताहिर के मकान तक, पूरब में मीरा सराय में मनाजिर के मकान से माली खेड़ा में ताहिर के मकान तक, पश्चिम में कचहरी से दासीपुर में ताहिर के मकान तक।
वार्ड तीन अकबरपुर पट्टी: उत्तर में अकबरपुर पट्टी में धर्मपाल सिंह के मकान से कांठ रोड पर अमरोहा 5 किलोमीटर पत्थर तक, दक्षिण में अफगानान में पुलिस चौकी भूड़ से पिलक सराय में मोहम्मद अली के मकान तक, पूरब में कांठ रोड पर अमरोहा 5 किलोमीटर पत्थर से पिलक सराय में मोहम्मद अली के मकान तक, पश्चिम में अकबरपुर पट्टी में धर्मपाल सिंह के मकान से अफगानान में पुलिस चौकी भूड़ तक।
वार्ड चार दुर्गपुर : उत्तर में आरटीओ कार्यालय से प्राथमिक स्कूल मढैंयां कल्याणपुर तक, दक्षिण में कलाली में महेंद्र के मकान से पंचायत भवन तक, पूरब में प्राथमिक स्कूल मढैंयां कल्याणपुर से कलाली में पंचायत भवन तक, पश्चिम में आरटीओ ऑफिस से कलाली में महेंद्र के मकान तक।
वार्ड सात पचोकरा : उत्तर में बिकनी में दयाराम के मकान से गजराम के मकान तक, दक्षिण में बाईपास पर धर्मकांटे से सलेमपुर में छिद्दन के मकान तक, पूरब में बिकनी में गजराम के मकान से सलेमपुर में छिद्दन के मकान तक। पश्चिम में बिकनी में दयाराम के मकान से बाईपास धर्म कांटे तक।
वार्ड दस गुलड़िया : उत्तर में अल्हेदादपुर प्राथमिक स्कूल से बिजनौर रोड पेट्रोल पंप तक, दक्षिण में किसान धर्म कांटे से हुसैनपुर में जाफरी मार्बल तक, पूरब में बिजनौर रोड पेट्रोल पंप से जाफरी मार्बल तक, पश्चिम में अल्हेदादूपुर प्राथमिक स्कूल से किसान धर्म कांटा तक।
वार्ड ग्यारह पंजू सराय : उत्तर में दाऊद सराय में कैलाश के मकान से ईदगाह गेट तक, दक्षिण में जलालपुर नारायन में अर्जुन के मकान से फाजलपुर में खुशीराम के मकान तक, पूरब में ईदगाह गेट से खुशीराम के मकान तक, पश्चिम में कैलाश के मकान से अर्जुन के मकान तक।
वार्ड बारह रायपुर कलां : उत्तर में कांठ रोड पांच किमी स्टोन से प्राथमिक स्कूल उक्सी तक, दक्षिण में मकान राहिल से अरोई में ओमपाल सिंह के मकान तक, पूरब में प्राथमिक स्कूल उक्सी से ओमपाल के मकान तक, पश्चिम में कांठ रोड पर 5 किमी स्टोन से मकान राहिल तक।
वार्ड तेरह बदावाला खालसा : उत्तर में रेलवे क्रॉसिंग जोया रोड से भूरे खां शहीद तक, दक्षित में कलेक्ट्रेट कॉलोनी से प्राथमिक विद्यालय पंडकी तक, पूरब में भूरे खां शहीद से प्राथमिक स्कूल पंडकी तक, पश्चिम में रेलवे क्रासिंग से कलक्ट्रेट कॉलोनी तक।
यह है पुराने वार्ड
वार्ड एक छेबड़ा, वार्ड 2 अहमदनगर, वार्ड 3 कुरेशी पूर्वी, वार्ड 4 दानिशमंदान, वार्ड 5 खालसा, वार्ड 6 सराय कोहना, वार्ड 7 छंगा दरवाजा, वार्ड 8 पीरगढ़, वार्ड 9 किशनगढ़, वार्ड 10 बटवाल, वार्ड 11 मुहम्मदी सराय, वार्ड 12 कटरा गुलाम अली, वार्ड 13 आवास विकास, वार्ड 14 गस्तियान, वार्ड 15 कोर्ट, वार्ड 16 कटकुई, वार्ड 17 मुल्लाना, वार्ड 18 मंडी चौब, वार्ड 19 काली पगड़ी, वार्ड 20 बाजार रज्जाक, वार्ड 21 चौक, वार्ड 22 बसावन गंज, वार्ड 23 लकड़ा, वार्ड 24 दरबारे कला, वार्ड 25 नौगजा, वार्ड 26 नल, वार्ड 27 कुरेशी पश्चिमी, वार्ड 28 बेगम सराय खुर्द, वार्ड 29 लाल मस्जिद, वार्ड 30 सफातपोता, वार्ड 31 मजापोता, वार्ड 32 अफगानान, वार्ड 33 लाल कुआं, वार्ड 34 नौबत खाना ।
इन चार वार्डों का खत्म हो गया अस्तित्व
ईओ बृजेश सिंह ने बताया कि पुराने 34 वार्डों में शामिल रहे वार्ड संख्या 2 अहमदनगर, वार्ड संख्या पांच खालसा, वार्ड 25 नौगजा और वार्ड 32 अफगानन का अस्तित्व मिट गया है। उनकी जगह नए नाम से वार्डों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें