फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुसकर जिला अस्पताल के गार्डों से मारपीट, कैंची से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में धुत तीन युवकों ने जिला अस्पताल के वार्ड में घुसकर सुरक्षा गार्डों के साथ मारपीट की उनपर कैंची से हमला कर दिया। हमले में तीन गार्ड घायल हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होगी। डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं पुलिस में तीनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

यह घटना देहात थानाक्षेत्र में स्थित जिला अस्पताल की है। बुधवार की रात की नौ बजे डॉक्टर इकबाल अस्पताल के जीरिमेट्रिक वार्ड ड्यूटी पर तैनात थे। जबकि सुरक्षा गार्ड शशिकांत, किशनपाल और वीरेंद्र भी मौजूद थे। तभी तीन युवक वार्ड में आए और एक युवती के भर्ती होने के बारे में पूछने लगे। स्टाफ ने युवती के अस्पताल में भर्ती नहीं होने की बात कही तो युवक गाली गलौज और धक्का-मुक्की करने लगे और कैंची उठाकर हमला कर दिया। तीनों आरोपी युवकों ने नशीले पदार्थ का सेवन कर रखा था। हमले में सुरक्षा गार्ड शशिकांत, किशनपाल और वीरेंद्र घायल हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि डॉक्टर इकबाल की तहरीर पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। सीसीटीवी कैमरे के आधार पर पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें