फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: घर में घुसकर किसान के परिवार से मारपीट, बेटे को छत से फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। किसान की जमीन को अपनी बताकर दबंगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। परिवार के साथ मारपीट की। जाति सूचक शब्द कहकर अपमानित किया। आरोपियों ने किसान के बेटे को छत से फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव जिवाई में कन्हैई लाल का परिवार रहता है। गांव के बाहर वह अपना मकान बना रहे हैं, जबकि उसके पास उनके भाई सुनील और ऋषि पाल भी अपना मकान बना रहे हैं। आरोप है कि पास में रहने वाला लाईक उस जमीन को अपनी बता रहा है। 18 फरवरी की रात 3:30 बजे आरोपी कन्हैई लाल के घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। शोर सुनकर परिवार के सभी सदस्य जाग गए। आरोपियों ने कन्हैई लाल के बेटे शिवम व राधिका के साथ मारपीट की। इस दौरान शिवम खुद को बचाने के लिए छत की तरफ भागा तो आरोपियों ने उसका मुंह दबा दिया और जान से मारने के लिए छत से नीचे फेंक दिया। घटना में शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में मोहम्मद उमर, शाहनवाज, लाईक और सूखा के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, गाली गलौज, धमकी देने और एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें