फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ईएनटी विशेषज्ञ अवकाश पर, मरीज परेशान

Fri, 19 Jun 2026 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। जिला अस्पताल में कान, नाक और गला (ईएनटी) रोग विशेषज्ञ की अनुपस्थिति से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ओपीडी में तैनात ईएनटी चिकित्सक 31 दिसंबर तक प्रशिक्षण पर गई हुई हैं, जिसके चलते उनके कक्ष पर ताला लटका हुआ है। अस्पताल प्रशासन ने इस संबंध में शासन को अवगत करा दिया है, लेकिन अभी तक वैकल्पिक चिकित्सक की तैनाती नहीं हो सकी है। विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं होने से मरीजों को जांच और उपचार के लिए निजी चिकित्सकों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में ईएनटी चिकित्सक की तैनाती है लेकिन वह 31 दिसंबर 2026 तक अवकाश पर है। जिसकी वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कक्ष के बाहर गेट पर नोटिस भी चस्पा किया गया है। जिसमें अवकाश के संबंध में लिखा हुआ है। मरीज अस्पताल आते हैं लेकिन चिकित्सक न होने की वजह से परेशान होते हैं। मरीजों को मजबूरी में निजी चिकित्सकों से इलाज करना पड़ रहा है। जिससे उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को मरीज सुरेंद्र सिंह अपना कान दिखाने आए, जितेंद्र सिंह गला और रामवती भी गला दिखाने के लिए आई लेकिन जब चिकित्सक के कक्ष के बाहर पहुंचे तो पता चला। सीएमएस डॉ. एके भंडारी ने बताया कि इस संबंध में शासन को पत्र भेजा गया है। जल्द ही चिकित्सक की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें