फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दिनभर एक्स-रे मशीन को ठीक करने में जुटे रहे इंजीनियर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। लखनऊ से शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचे इंजीनियर दिनभर एक्स-रे मशीन को ठीक करने में जुटे रहे, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। देर शाम तक इंजीनियर माथापच्ची करते रहे। वहीं, एक्स-रे मशीन खराब होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीज निजी अस्पतालों में एक्स-रे करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना 80 से 90 मरीज एक्स-रे कराने पहुंचते हैं। जिले की सभी सीएचसी से मरीज रेफर होकर जिला अस्पताल आते हैं। बीती 26 जून को अचानक एक्स-रे मशीन खराब हो गई। मशीन खराब होने के चलते मरीजों को वापस लौटना पड़ रहा है। मशीन ठीक करने लखनऊ से आए इंजीनियर उसके पार्ट्स खोलकर ले गए। सातवें दिन भी व्यवस्था ठीक नहीं हो सकी है।
उधर, जिला अस्पताल प्रशासन ने एक्स रे रूम के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया है। जिसमें बताया गया कि एक्स-रे मशीन ठीक होने में दस दिन या उससे अधिक समय लग सकता है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि लखनऊ से आए इंजीनियर मशीन ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

-
डायरिया के आठ और बुखार के पांच मरीज भर्ती
अमरोहा। बारिश के मौसम में लोग एक बार फिर डायरिया और बुखार की चपेट में आने लगे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल में डायरिया के 8 और बुखार के पांच मरीज भर्ती किए गए। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण लोगों को दिक्कत हो रही है। सतर्कता बरतने की जरूरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें