फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशक तालाब को पाटने के मामले में तीन के खिलाफ एफआईआर00

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कुशक तालाब को पाटने की साजिश करने वालों की शिनाख्त हो गई है। लेखपाल की तहरीर पर तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें बड़ा दरबार मोहल्ले के दो लोग शामिल हैं जबकि ट्रैक्टर चालक एबजाबाद का रहने वाला है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब कुछ और लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम शशांक चौधरी के निर्देेेश पर 28 जनवरी को मुरादाबादी गेट के निकट स्थित कुशक तालाब से कब्जा हटवाया गया। पुलिस बल और नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई की। यहां पर तालाब के हिस्से में पांच से छह ट्रॉली मिट्टी डाली गई थी। तालाब पर कब्जा करने की नीयत से रात के अंधेरे में मिट्टी डाली गयी थी। जेसीबी से रास्ते को ध्वस्त कर दिया गया। इसके अलावा तालाब के किनारे खाई खुदवा दी है ताकि कोई मिट्टी का भराव नहीं कर सके। लेखपाल सचिन यादव की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला दरबारे कला निवासी फहीम और गुड्डू, जबकि एबजाबाद निवासी ट्रैक्टर चालक रिंकू उर्फ टिंकू के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने के अलावा आईपीसी की धारा 277, 427, 431 और 432 के तहत एफआईआर दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें