फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मोहल्ला किशनगढ़ में हटवाया अतिक्रमण

Wed, 25 Jun 2025 01:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की टीम ने मंगलवार को माेहल्ला किशनगढ़ में नाले पर अतिक्रमण को हटाया। दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। पालिका ईओ डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर शहर के समस्त छोटे-बड़े नालों की सफाई करवा दी गई है। इसके साथ ही वर्षा के मौसम में निरंतर नालों की सफाई करते रहने के आदेश दिए गए हैं।
पालिका को शिकायत मिल रही थी अमरोहा के नौगांवा रोड से मोहल्ला किशनगढ़ को जाने वाले मार्ग पर भवन स्वामियों, दुकानदारों ने नालों पर स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण कर लिया है। इससे बारिश के समय नालों में जल का प्रवाह अवरुद्ध होने के कारण जलभराव हो रहा हैं। अतिक्रमण की शिकायत पर स्थलीय निरीक्षण करवा कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को ईओ के निर्देश पर अवर अभियंता रोहन राजा पटेल के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत सरकारी नाले-नाली पर हुए स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया गया। अधिशासी अधिकारी ने अपील करते हुए कहा कि अपने घरों का कूड़ा पालिका के डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाहन में ही डालें। नाली अथवा नाले में अपने घरों का कूड़ा ना डालें। सरकारी नाले, नाली, मार्ग पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण ना करें। नगर को सुंदर व स्वच्छ बनाने में पालिका का सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें