फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीलिंग की भूमि पर हुए निर्माण पर चली जेसीबी, आगे लेटीं दो महिलाएं हुई बेहोश, जमकर हुआ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। पालिका की साढ़े 22 बीघा सीलिंग की भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण को ईओ और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान वहां जमकर हंगामा हुआ। प्लाट पर बनी बुनियाद तोड़े जाने से आक्रोशित महिलाएं महिला सफाईकर्मियों से भिड़ गईं। पालिकाकर्मियों को जमकर खरीखोटी सुनाई। इसी दौरान दो सगी बहनें ममता और महेंद्री अपने प्लाट के आगे जेसीबी के आगे लेट गईं। बाद में जेसीबी ने सभासद की आरा मशीन की दीवार और वहां बने कमरे भी तोड़ दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर ढाई बजे पालिका के ईओ बिजेंद्र सिंह पाल लावलश्कर और जेसीबी को साथ लेकर गाटा संख्या 111 पर आ पहुंचे। यहां पालिका की सीलिंग की साढ़े 22 बीघा भूमि पर अवैध कब्जे, निर्माण और प्लाटिंग करने के शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीएम उमेश मिश्र से की गई थी। बताते हैं कि इसमें कई सभासदों, सभासद पतियों, प्रभावशाली लोगों और प्रापर्टी डीलरों को जिम्मेदार ठहराया गया था।
ईओ ने सबसे पहले सभासद सरताज अहमद कलवा की आरा मशीन की दीवार ध्वस्त करनी चाही लेकिन उनके परिवार की महिलाएं विरोध में आ गईं। बाद में वहां आए सभासद को ईओ ने सख्त हिदायत दी कि किसी प्रकार की अड़चन न डालें। हालांकि सभासद ने स्टे आर्डर होने का दावा किया। बाद में वह बैकफुट पर आ गए। उन्हें सामान हटाने के लिए कुछ समय देने के बाद जेसीबी ने मैदान में की गई प्लाटिंग पर पंजा चलाया तो कई महिलाएं विरोध में उतर आईं। जमकर हंगामा किया। महिला सफाईकर्मियों से भी खींचतान हुई। वहां मौजूद कस्बा चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार के साथ ही थाने से आई चार दरोगाओं और फोर्स ने उन्हें समझाना चाहा। काफी हंगामेदार स्थिति रही और कई बार हालात बिगड़ने से बचे। बाद में सभासद की आरा मशीन की दीवार भी तोड़ दी गई। शहर के बीच मौजूद इस भूमि की अनुमानित कीमत लगभग पौने दो करोड़ बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें