फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने बाइपास मार्ग पर चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। नगर पालिका प्रशासन की ओर से शुक्रवार को बाईपास मार्ग पर अतिक्रमण हटवाया गया। पालिका द्वारा अतिक्रमण हटवाने से लोगों में खलबली मच गई। कुछ दुकानदारों की पालिका कर्मचारियों के साथ नोकझोंक भी हुई। तमाम दुकानदारों ने पालिका कर्मचारियों के आने से पहले ही स्वयं द्वारा किया गया अतिक्रमण हटा लिया गया।
विज्ञापन

नगर में अतिक्रमण की समस्या दिन प्रतिदिन विकराल होती जा रही थी। कई सामाजिक संगठनों ने उपजिलाधिकारी को पत्र सौंपकर अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। एसडीएम ने इस संबंध में पालिका प्रशासन को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को पालिका द्वारा होली पार्क चौराहे से शेरपुर चुंगी तक अतिक्रमण हटवाया गया। सड़क के दोनों ओर खड़े होने वाले ठेलों को हटाया गया। दुकानदारों द्वारा सड़क पर रखा गया सामान भी हटवाया गया। कुछ स्थानों पर पालिका कर्मचारियों की दुकानदारों के साथ नोकझोंकभी हुई। अधिशासी अधिकारी बिजेंद्र पाल ने चेतावनी दी है कि अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर नरेश कुमार, उमेश सैनी, महेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें