फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पुलिस और पशु चोरों के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। कोतवाली पुलिस ने कालाखेड़ा नहर के पास मुठभेड़ के बाद दो शातिर पशु चोरों को गिरफ्तार किया। 21 मुकदमों का आरोपी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ, जबकि उसका साथी मौके से पकड़ा गया। पुलिस ने तीन चोरी के पशु, बिना नंबर की पिकअप और 2 अवैध तमंचे मय कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन

एएसपी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि बृहस्पतिवार मध्यरात्रि को नहर पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध पिकअप को रोकने का प्रयास किया। सवार बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। एक गोली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सरोहा की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। जवाबी कार्रवाई में मुरादाबाद के ग्राम चमरौआ निवासी इरशाद के बाएं पैर में गोली लगी, जिसे अस्पताल भेजा गया। उसी गांव के सन्नी को भी दबोच लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने साथियों के साथ ताहरपुर और मनौटा गांव से पशु चुराना कबूला। वे इन्हें बेचने संभल ले जा रहे थे। इरशाद के खिलाफ बिजनौर, बुलंदशहर और अमरोहा के थानों में चोरी, गैंगस्टर एक्ट और जानलेवा हमले समेत 21 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


गिरफ्तार करने वाली टीम में ये रहे मौजूद
-प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सरोहा, एसएसआई अमित कुमार, एसआई पवन कुमार, सिपाही अरविंद कुमार, सिपाही पवन राणा, सिपाही रोहित कुमार, सिपाही हैदर अली, सिपाही रवि कुमार, सिपाही ललित कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें