अमरोहा। ऑनलाइन रोजगार मेला का आयोजन 21 जून को किया गया है। इसमें 10 कंपनी द्वारा 1,133 पदों के लिए लिखित परीक्षा साक्षात्कार टेलीफोनिक या वीडियो कॉल से लिया जाएगा। सेवायोजन डॉट यूपी डॉट एनआईसी डॉट इन पर योग्यतानुसार पंजीयन कराना होगा। जॉब सीकर आईडी और पासवर्ड से रोजगार मेला में प्रतिभाग कर सकते हैं। यह जानकारी जिला रोजगार सहायता अधिकारी नवनीत शंखवार ने दी। उन्होंने बताया कि बेरोजगार अभ्यर्थी जानकारी के लिए 05922-259895 पर कॉल कर सकते हैं।