अमरोहा। रोजगार मेला का आयोजन 24 फरवरी को है। पांच कंपनी की ओर से 373 पदों के लिए ऑनलाइन साक्षात्कार किया जाएगा। सेवायोजन अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि वेबसाइट sewa yojan.up.nic.in पर पंजीयन के बाद शामिल हो सकते हैं। जॉब सीकर आईडी और पासवर्ड से पंजीयन करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवा अधिक संख्या में पंजीयन करा लें।