फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की छवि खराब कर रहे बिजली कर्मचारी : दिवाकर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भाकियू शंकर गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि बिजली कर्मचारी जानबूझकर सरकार की छवि खराब कर रहे हैं। बिजली विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों पर नकेल लगाई जाए।
विज्ञापन

ब्लॉक जोया के गांव इकौंदा में चौधरी चंद्रपाल सिंह के आवास पर भाकियू शंकर की बैठक आयोजित हुई। जिसमें 2 सितंबर को राष्ट्रीय राजमार्ग 9 केअतरासी चौराहे पर होने वाली महापंचायत के लिए जन जागरण कार्यक्रम हो रहा है। चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि विद्युत विभाग के कर्मचारी व संविदा कर्मी जानबूझकर प्रदेश के किसानों को सरकार के खिलाफ भड़काने का कार्य कर रहे हैं। चार महा पहले मुख्यमंत्री ने किसानों का 12 माह का घरेलू बिल होने के बावजूद कनेक्शन काटने को मनाही की है। जानबूझकर सरकार के प्रति किसानों में आक्रोश पैदा करना चाहते हैं। यहां विद्युत आपूर्ति मात्र 2 से 4 घंटे की जा रही है। जोया विद्युत इकौंदा को होने वाली विद्युत आपूर्ति वाली लाइन पर लोड अत्यधिक है। गांव में सीसी रोड गन्ना विभाग से बनवाई जाएगी,आने वाले पेराई सत्र में गन्ना क्रय केंद्र इकौंदा को दो भागों में विभाजित करते हुए नया गन्ना क्रय केंद्र बनाया जाए। संगठन सभी किसानों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के लिए प्रयासरत है। 2 सितंबर को अतरासी चौराहे पर भारी संख्या में पहुंचने की अपील की। इस दौरान चौधरी राकेश, गंगाराम सैनी, मुकेश पाल, पप्पू पाल, परमजीत, सुरेश चौहान, मनवीर, जितेंद्र कुमार, समरपाल सैनी, मूलचंद, नरेंद्र सिंह, सतवीर सिंह, मास्टर सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें