फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ड्यूटी समय में प्रेमिका के साथ होटल पहुंचा कर्मचारी, निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ड्यूटी के समय में प्रेमिका के साथ होटल पहुंचना गन्ना समिति के एक कर्मचारी को भारी पड़ गया। प्रेमिका के साथ कर्मचारी के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डीसीओ ने कर्मचारी का निलंबन कर दिया है। वहीं, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक को मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन

एसडीएम नौगांवा सादात बृजपाल सिंह ने करीब दो माह पूर्व मंडी धनौरा रोड पर एक गांव में होटल पर छापा मारा था। एसडीएम की कार्रवाई के बाद होटल को सील कर दिया गया था। कार्रवाई के दौरान गन्ना विभाग का एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी पकड़ा गया था। जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गन्ना विभाग ने मामले की जांच कराई। जिसके बाद ड्यूटी समय में होटल पहुंचने पर कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है। कर्मचारी की तैनाती मंडी धनौरा समिति में थी। डीसीओ मनोज कुमार ने बताया कि कर्मचारी को निलंबित करते हुए जांच ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें