फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सील किए अस्पताल में भर्ती प्रसूता एचआईवी पॉजिटिव निकली

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

अवैध रूप से संचालित अस्पताल में भर्ती महिला एचआईवी पॉजिटिव पाई गई। बिना पंजीकरण चल रहे उक्त अस्पताल को एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए सील कर दिया था। वहीं, महिला का पति और नवजात भी एचआईवी संक्रमित पाए गए है। महिला की एचआईवी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, मामले में सील किए गए अस्पताल के संचालक और महिला के गांव की आशा वर्कर की लापरवाही सामने आई है।
मंगलवार को एसडीएम चंद्रकांता ने बाईपास मार्ग पर बिना पंजीकरण चल रहे एक अस्पताल पर छापा मारा था। अस्पताल में मौजूद स्टाफ एसडीएम को पंजीकरण संबंधी अभिलेख नहीं दिखा पाए थे। वहीं, अस्पताल में एक महिला भर्ती थी, जिसकी सोमवार को ही ऑपरेशन से डिलीवरी हुई थी। एसडीएम ने अस्पताल सील करने से पहले महिला और उसके शिशु को सरकारी अस्पताल में शिफ्ट करा दिया था। महिला के सरकारी अस्पताल में भर्ती होने के बाद उसकी और नवजात शिशु की खून की जांच कराई गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि जांच में महिला और उसका बच्चा एचआईवी पॉजिटिव पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ने बताया कि सूचना पर पहुंचे महिला के पति का भी एचआईवी टेस्ट कराया गया, जिनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। महिला को आइसोलेशन वार्ड में रखने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, सील किए गए अस्पताल संचालक ने ऑपरेशन करने से पहले महिला की एचआईवी जांच नहीं कराई। महिला के गांव की आशा वर्कर ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। सीएचसी ने बताया कि एचआईवी की बीमारी असुरक्षित यौन संबंध बनाने से होती है। उन्होंने बताया कि महिला और उसके पति की काउंसलिंग की जाएगी और उनका उपचार कराया जाएगा। दूसरी ओर एसडीएम ने भी इस मामले में जांच की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें